डॉ. रमन सिंह नेे पत्नी बीना सिंह के साथ गोरखनाथ मंदिर में देखा लाइट एंड साउंड शो।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह और उनकी पत्नी बीना सिंह ने गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर सोमवार की देररात लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ उठाया। 33 फीट की वाटर स्क्रीन पर लेजर लाइटों से गुरु गोरक्षनाथ की छवि उभरी तो दोनों रोमांचित हो उठे। 45 मिनट के शो में उन्होंने नाथपंथ से जुड़े तमाम तथ्यों को जाना।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हें नाथपंथ और मंदिर के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते रहे। शो देखने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनकी पत्नी सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. सिंह की पत्नी बीना सिंह को भी मंगलवार को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।
राष्ट्रपति भी देख सकते हैं लाइट एंड साउंड शो
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के मुख्य महोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में 10 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल शामिल होंगे। पर्यटन विभाग की पूरी तैयारी है कि गोरखनाथ मंदिर के लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति राष्ट्रपति के समक्ष की जाय।