फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-दिल्ली के बीच एक और फ्लाइट सितंबर से

Sun, 08 Jul 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। एयर इंडिया और स्पाइसजेट के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस ने भी दिल्ली से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। एक सितंबर से प्रतिदिन शुरू होने वाली इस उड़ान के लिए टिकटों की बिक्री भी होने लगी है। 180 सीट वाले इस विमान का शुरुआती किराया करीब 3300 रुपये है।
विज्ञापन


दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9:45 बजे उड़ान भरेगी। 1.35 घंटे का सफर कर 11:20 बजे फ्लाइट गोरखपुर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद यही फ्लाइट 11:50 बजे उड़ान भरेगी जो 1:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि इंडिगो की उड़ान की उन्हें सूचना मिली है लेकिन टाइम चार्ट की जानकारी नहीं आई है। वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली के लिए 180 सीट वाली स्पाइसजेट और 70 सीट वाली एयर इंडिया की एक-एक उड़ान रोजाना होती है। स्पाइजेट की गोरखपुर से कोलकाता की भी सेवा है। इंडिगो की सेवा शुरू होने से सितंबर से अब दिल्ली के लिए कुल तीन फ्लाइट उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें