फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय सूचनाओं के साथ एयरफोर्स कैंपस से युवक गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। एयरफोर्स परिसर में घुसने की कोशिश करते शनिवार को बिहार के शशिकांत झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने शशिकांत को संदिग्ध माना और उसे पकड़कर शाहपुर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान उसकी जेल से कुछ कागजात मिले हैं। इसमें कई गोपनीय जानकारियां लिखी गई हैं। आशंका है कि वह जासूसी और गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करने के इरादे से परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था। शशिकांत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।
शशिकांत मूलरूप से बिहार के बांका जिले के शंभूगंज कस्बा का रहने वाला है। वह कई महीने से शाहपुर क्षेत्र के नंदानगर में दुर्गा मंदिर के पास किराए का कमरा लेकर रहता है। शनिवार को सुबह वह छुपकर एयरफोर्स कॉलोनी में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस बीच एयरफोर्स के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे धर दबोचा। उसके पास कुछ कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो कागज पर एयरफोर्स से उड़ान भरने वाले विमान के उड़ने और उतरने की जानकारी है। एयरफोर्स के अफसरों ने भी उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध को शाहपुर पुलिस के हवाले किया है। युवक पर निषिद्ध क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने और शासकीय कामकाज का गोपनीय ब्योरा जुटाने का मामला दर्ज किया गया है।
- शलभ माथुर, एसएसपी गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें