फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली

Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। एक-एक करके करीब 200 फरियादियों से मिले। सबका शिकायती पत्र लिया और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया, फिर गो सेवा की।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि शनिवार को अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा सर्किट हाउस में होगी।

खाद कारखाना मैदान पर प्रस्तावित अधिवेशन का उद्घाटन 23 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। 24 फरवरी को समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिस्सा लेंगे। वह किसान रैली को भी संबोधित करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के अधिवेशन में देश के करीब 8000 प्रतिनिधियों को हिस्सा लेना है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री महराजगंज के लिए रवाना हो गए। वहां से जौनपुर, फिर लखनऊ चले गए। अब शनिवार को गोरखपुर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें