फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से मेयर का चुनाव लड़ने को लंबी लाइन

विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा से महापौर का चुनाव लड़ने को लंबी लाइन है। निकाय चुनाव के प्रभारियों के समक्ष सोमवार को 10 से ज्यादा दावेदार उपस्थित हुए और आवेदन फॉर्म भरकर टिकट मांगे। हालांकि किसी को टिकट मिलने का आश्वासन नहीं मिला है। सभी से साफ कहा गया कि प्रभारियों की रिपोर्ट पर टिकट देने का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। कार्यकर्ता एक दावेदार के पक्ष में माहौल बनाएं, ताकि महापौर का चुनाव आसानी से जीता जा सके।
विज्ञापन


सोमवार को गर्ल्स इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर, दीनदयाल नगर, मालवीय नगर में चुनाव प्रभारी मैनपुरी के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और पूर्व सांसद रामसकल ने तैयारियों की जानकारी ली और महापौर का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों से अलग-अलग मुलाकात की। प्रभारियों ने कहा कि पदाधिकारी, कार्यकर्ता मिलकर सहमति बनाएं ताकि स्क्रीनिंग का काम आसान हो सके। लंबी लिस्ट से दिक्कत बढ़ेगी। पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करें। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। टिकट वितरण में भी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जाएगा। सब आज से ही संपर्क में जुट जाएं। इस मौके पर हरिप्रकाश मिश्र ,डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश मणि मिश्र, ओम प्रकाश शर्मा, गिरिजेश दत्त पांडेय, मनोज अग्रहरि, विश्वजिताशु सिंह आशु, विनोद दुबे, उमेश श्रीवास्तव, गौरव वर्मा मौजूद रहे।

प्रभावशाली व्यक्तियों को जोड़ने की पहल
नगर निगम के 70 वार्ड के प्रभावशाली व्यक्ति को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वार्ड स्तर पर कमेटियां भी गठित कर दी गई हैं। भाजपा की मंशा है कि प्रभावशाली व्यक्ति को जोड़कर पार्टी को मजबूती दी जाए।
विज्ञापन


महापौर के लिए ये हैं प्रमुख दावेदार
सीताराम जायसवाल, चिरंजीव चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, अंजू चौधरी और उनके बेटे विक्रम चौधरी, गोपाल सिंह वर्मा, शशिकांत सिंह, डॉ. ऊषा नारायण, दयानंद शर्मा, जवाहर कसौधन, ध्रुव नारायण और जितेंद्र चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें