फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कुदरत के खेल के आगे किसी का वश नहीं चलता है। पति की मौत का सदमा वृद्ध पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और थोड़ी ही देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। दंपति के निधन की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा में सोमवार की सायं छह बजे के करीब 80 वर्षीय मुंसलिम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। घर वाले शव बाहर निकाल रहे थे कि 78 वर्षीय पत्नी को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि कुछ ही पल में उनकी भी आंखें पथरा गईं और वहीं लुड़क गईं। घर के लोगों ने देखा तो उनकी भी मौत हो गई थी। पति-पत्नी की एक साथ मौत की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय है। एक ही घर से वृद्ध दंपति का जनाजा देख लोग कुदरत के इस फैसले पर हैरानी जता रहे थे। सबकी जुबान पर दोनों की मौत की चर्चा चल रही थी। ग्राम प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि वृद्ध दंपति की मौत एक साथ होना हैरत भरा है लेकिन कुदरत के इस फैसले के आगे सब बेबस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें