सोनौली। रोडवेज बस डिपो परिसर में एसएसबी और पुलिस की टीम ने जांच के दौरान एक युवक के पास स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की दोपहर सोनौली पुलिस और एसएसबी की टीम कस्बे में गश्त कर रही थी। उसी समय सोनौली रोडवेज बस डिपो परिसर से एक युवक संदिग्ध लगा। वह नेपाल जा रहा था। जांच के दौरान उसकी जेब से 52 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनोद थापा निवासी तामनगर नेपाल बताया। प्रभारी कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया की स्मैक के साथ पकड़े गए युवक को जेल भेजा जाएगा।