फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूवाणी सुन संगत हुई निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। इक ओंकार सेवा समिति की ओर से जटाशंकर गुरुद्वारे में सिख धर्म के योद्धाओं को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। बाबा बंदा सिंह बहादुर, जस्सा सिंह आहलूवालिया, हरी सिंह नलुआ का जीवन आदर्श समूह साध संगत ने मिलकर मनाया। इस मौके पर प्रस्तुत गुरुवाणियों ने संगत को निहाल कर दिया। शुरुआत बच्चों की गुरुवाणी से हुई। इसके बाद हजूरी रागी प्रीतम सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी प्रस्तुत की। लखनऊ से आए धर्म प्रचारक देवेंद्र सिंह ने बताया कि समय-समय पर वीर योद्धाओं की गाथाओं को ऐसे समागमों के जरिए समाज की युवा पीढ़ी खासकर बच्चों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि उनमें एकता, धार्मिक जागरूकता और समानता का भाव उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की विचारधारा से जुड़कर ही विश्व में शांति लाई जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन सरदार दलजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन


मेधावी हुए सम्मानित
हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सिख समाज की ओर से सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सोनाली आनंद, सिमरन कोहली, मृणाली आनंद, हरमेहर सिंह, इशलीन कौर, मनप्रीत कौर, अक्षत जायसवाल, मनीषा थापा, नवनीत सिंह, दर्शनीत कौर, शिखा राव, प्रिया कुमारी, सिमरन कौर शामिल रहीं। इसके साथ ही 15 वर्ष की उम्र में रेसिपी बुक लिखने वाले जसकीरत सिंह लांबा एवं आईएएस सुरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें