फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4500 ने छोड़ी पॉलीटेक्निक परीक्षा

Sun, 01 May 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एडी कन्या इंटर कालेज से पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा रविवार को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) सकुशल संपन्न हो गई। 58 केंद्रों पर हुई परीक्षा में करीब 4500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे जिले से आए विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


परीक्षा के जोनल अफसर मो. सलीम ने बताया कि डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग, फार्मेसी सहित अन्य ग्रुपों में प्रवेश लेने के लिए कुल 22500 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे। दो पालियों में हुई परीक्षा में कहीं भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

शहर के बाहरी इलाके से सटे कई ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसका लोकेशन बता पाना आसान नहीं था। दूसरे जिलों से आए विद्यार्थी और अभिभावकों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें