फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में लिटिल फ्लावर धर्मपुर के सक्षम सिंह ने किया जिला टॉप, यूपी में दूसरे नंबर पर

Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीआईएससीई की दसवीं (आईसीएसई) और बारहवीं (आईएससी) में एक बार फिर जिले के होनहारों ने अपना परचम लहराया है। आईएससी में लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के सक्षम सिंह ने 99.2 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। वह जिला टॉपर भी हैं। सक्षम को गणित, विज्ञान, सोशल साइंस और कंप्यूटर में 100-100 अंक मिले हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल राप्तीनगर के सिद्धांत सिंह 98.6 फीसदी अंक के साथ दूसरे और लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के रशेस श्रीवास्तव 98.4 फीसदी अंकों साथ जिले में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


आईसीएसई में सेंट पॉल स्कूल के प्रियांशु बंका और मो. शाद ने 98.5 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। आरपीएम एकेडमी कौड़ीराम की छात्रा अक्षिता शुक्ला ने 98 फीसदी मार्क्स हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। मैथमेटिक्स की छात्रा अक्षिता की लड़कियों में जिले में पहली रैंक है। अक्षिता को फिजिकल एजूकेशन में 100 मार्क्स मिले हैं। अंग्रेजी में 97 मार्क्स आए हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के अनिकेत मिश्रा ने भी 98 फीसदी मार्क्स हसिल करके संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। 97.5 फीसदी अंक हासिल करके लिटिल फ्लावर स्कूल राप्तीनगर के श्रेयांश सिंह और लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर के आदित्य खंडेलवाल ने संयुक्त रूप तीसरा स्थान हासिल किया है। आदित्य खंडेलवाल ने अर्थशास्त्र और कामर्स में 100-100 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें