फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की दूसरी उड़ान की बुकिंग स्थगित

Wed, 08 May 2019 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एयरफोर्स की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से गोरखपुर से मुंबई के लिए 11 मई से शुरू हो रही स्पाइस जेट की दूसरी उड़ान के लिए टिकटों की बुकिंग स्थगित कर दी गई है। हालांकि विमान कंपनी के अधिकारियों को अभी भी उम्मीद है कि उन्हें उड़ान शुरू होने से पहले एयरफोर्स की मंजूरी मिल जाएगी। यही वजह है कि जो टिकट बुक हो गए हैं, उनके यात्रियों को अभी उसका रिफंड नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विमान कंपनी स्पाइस जेट ने 31 मार्च से 2019 को गोरखपुर से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट शुरू की थी। इस बीच जेट एयरवेज के बंद होने से मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट खाली हो जाने से विमान कंपनी ने मुंबई के लिए एक और उड़ान शुरू करने की योजना बनाई थी। उड़ान की तारीख तय होने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई थी। विमान कंपनी के अफसरों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी सिवाय एयरफोर्स की मंजूरी के। उन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया था। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि मंजूरी मिल जाएगी मगर उड़ान शुरू होने के चार दिन पहले तक मंजूरी नहीं मिलने पर उन्होंने एहतियातन टिकटों की बुकिंग स्थगित कर दी।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें