फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा 26 से

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
job search - फोटो : social media
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में ग्रुप डी के 3388 पदों पर भर्ती के लिए हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा में चयनित 10168 अभ्यर्थियों की अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 26 मार्च से एक अप्रैल तक होगी। परीक्षा पूर्वोत्तर रेलवे स्टेडियम वाराणसी में होगी। रोजाना 2000 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परखी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलावा पत्र पूर्वोत्तर रेलवे की बेवसाइट www.ner.indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पदों की संख्या के अनुरूप कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मेरिट क्रम के आधार पर कागजात के सत्यापन के लिये बुलाया जाएगा। कागजात सत्यापन का प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को कागजात सत्यापन के अगले दिन पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ तथा इज्जतनगर स्थित रेलवे अस्पतालों में चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेजा जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें