फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


प्रदर्शन किया, जमीन पर लेटकर विरोध जताया
विश्वविद्यालय गेट के सामने चुनाव की मांग पर छात्रों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर छात्रों ने मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन किया। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने जमीन पर लेटकर विरोध जताया। हंगामा बढ़ता देख मुख्य नियंता ने पुलिस बुला ली। पहले छात्रों को समझाने की कोशिश हुई, लेकिन जब वे नहीं हटे तो पुलिस भी सख्ती के मूड में आ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद छात्र भी चले गए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने साजिश के तहत नामांकन कराने के बाद मतदान नहीं कराया। हम लोगों से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी बातचीत करने नहीं आया। लोकतंत्र की हत्या करने में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन कोर्ट में झूठे तथ्य प्रस्तुत कर रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में अराजकता का माहौल नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में राजीव यादव, शिवशंकर गौड़, अन्नू प्रसाद, अनिल दुबे, सुधीर यादव, पवन कुमार, अनूप यादव, सूरज यादव, आलोक सिंह, अमर पासवान, प्रमोद यादव, वंदन निषाद, आर्या यादव, मनीष ओझा, अमर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें