फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक बन जाएंगे जिले के सभी फोरलेन

Sat, 13 Oct 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
yogi adityanath
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक कर शहर की सड़कों से लेकर जिले के भीतर बन रहे सभी फोरलेन के कामों की रफ्तार जांची। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में उन्होंने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया तो फोरलेन का निर्माण कार्य हर हाल में 25 दिसंबर तक पूरा करने की मियाद तय कर दी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि काम की रफ्तार बढ़ाएं ताकि तय समय पर सभी फोरलेन आवागमन के लिए खोले जा सकें।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में जनप्रतिनिधियों के साथ ही एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि बारिश की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था मगर अब तेजी आ गई है। जिले में गोरखपुर-सोनौली, देवरिया, बलिया, महराजगंज, वाराणसी मार्ग पर फ ोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी तरह कालेसर (गीडा) से जंगल कौड़िया तक फ ोरलेन बनाया जा रहा है। इसके अलावा मोहद्दीपुर-गोरखनाथ मंदिर-जंगल कौड़िया फ ोरलेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में 74 किलोमीटर गड्ढे वाली सड़क चिह्नित की गई है। जल्द ही इनकी मरम्मत करा दी जाएगी।
बैठक में विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, नगर निगम के उप सभापति जितेंद्र सैनी, पार्षद ऋ षि मोहन वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल, रामसमुझ कुशवाहा, कमिश्नर अमित गुप्ता, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश, जीडीए उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल आदि उपस्थित रहे।

गंदगी पर फिर बिफरे, त्यौहारों तक चलेगा विशेष अभियान

बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने एक बार फिर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नवरात्र से लेकर छठ तक शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसमें सभी वार्डो में गठित स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन समिति, जन प्रतिनिधियों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने आश्वस्त किया कि शनिवार को प्रोत्साहन समितियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक के बाद रविवार से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह शहर में कूड़ा डालने और इससे हो रहे विवाद को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शहर से बाहर पांच डंपिंग यार्ड बनाएं, जहां कूड़े का निस्तारण हो सके। नगर आयुक्त ने बताया कि 11 स्थान कूड़ा डालने के लिए चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण के लिए ड्रोन और तकनीक का सहारा लेकर मास्टर प्लान बनाने को कहा।

सीवरेज लाइन बिछाने की भी प्रगति जांची

अमृत योजना के तहत में शहर में बिछाई जा रही सीवरेज लाइन की भी सीएम ने समीक्षा की। इस योजना के तहत 174 करोड़ रुपये की लागत से 135 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। डीएम ने बताया कि नगर निगम सीवरेज परियोजना जोन एक- उत्तरी के तहत 55 किलोमीटर तक सीवरेज लाइन बनानी है जिसमें 15 किलोमीटर तक कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना पर 72 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा 102 करोड़ की लागत से 80 किलोमीटर की गोरखपुर सीवरेज जोन एक- दक्षिणी भाग महादेव झारखंडी की परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें