फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 11 में शरन्या बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज में शरन्या और रीतेश ने जीती बाजी
विज्ञापन

सीनीयर वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे के कमलेश बने चैंपियन
गोरखपुर जिला शतरंज की तरफ से आयोजित हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर जिला शतरंज की तरफ से एक मैरेज हाउस में खेले जा रहे जिला शतरंज प्रतियोगिता अंडर 11 वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर की शरन्या सिंह साढ़े चार अंक हासिल कर विजेता बनीं। चार अंक के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल के आभास सिंह दूसरे और चार अंक ही बनाकर सेंट पॉल स्कूल के शाश्वत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चौथे स्थान पर वंशम राज सिंह, पांचवें स्थान पर आर्यन सरन, छठवें स्थान पर सक्षम चौधरी, सातवें पर अभिनव गिरी, आठवें पर आदर्श यादव, नौवें पर स्वास्तिक उपाध्याय, दसवें पर रक्षित राज सिंह रहे। अंडर 17 आयु वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रीतेश साहनी ने छह में चार अंक हासिल कर चैंपियन बने। जबकि साढ़े तीन अंक के साथ दीपेश यादव दूसरे और आदित्य रतन श्रीवास्तव भी साढ़े तीन अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। गौरव दीक्षित चौथे और पांचवें स्थान पर आदित्य श्रीवास्तव रहे। सीनियर वर्ग में एनई रेलवे में कार्यरत रेटेड खिलाड़ी कमेलश कुमार साढ़े पांच अंक अर्जित कर चैंपियन बने। विष्णु देव यादव ने बकल्स और प्रोग्रेसिव के आधार पर साढ़े पांच अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं पांच अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रेटेड खिलाड़ी गिरीश चंद्र गुप्ता रहे। चौथेे स्थान पर पांच अंकों के साथ विक्रम देव, पांचवें स्थान पर पांच अंकों के साथ अनुराग दूबे रहे। छठवें स्थान पर भृगुनाथ भारती, सातवें स्थान पर आजम हुसैन, आठवें स्थान पर संदीप बर्नाड टेटे, नौवें स्थान पर राम कृष्ण मिश्रा, दसवें स्थान पर जीतेंद्र सिंह रहे। ढाई अंक हासिल कर महिमा साहनी ने बेस्ट गर्ल्स का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट गर्ल्स रनरअप का खिताब अंडर-11 वर्ग की विजया अग्रवाल ने तीन अंक अर्जित करके जीता। खिताब लिटिल फ्लावर धर्मपुर के खिलाड़ियों ने 20 अंक अर्जित कर बेस्ट स्कूल का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि आईजी जोन एन चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल के सभी पहलुओं का विधिवत अध्ययन आवश्यक है। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सैय्यद नौशाद अली सब्जपोश, संरक्षक पुष्प दंत जैन, एसए रहमान, मान्धाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, पीबी सिंह, शशि प्रकाश, विनय जायसवाल, पुनीत निषाद, जीतेंद्र सिंह, अक्षय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संघ के संरक्षक पुष्प दंत जैन ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। संघ के सचिव पीबी सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें