फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था के प्रहरी हैं व्यापारी: संदीप बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अर्थव्यवस्था के प्रहरी हैं व्यापारी : संदीप बंसल
विज्ञापन

तीन सितंबर को लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ को सफल बनाने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने तीन सितंबर को को लखनऊ में आयोजित व्यापारी महाकुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के 75 जिलों से काफी तादाद में व्यापारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मंडलीय सम्मेलन में संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी पूरी सत्यनिष्ठा से देश की सेवा कर रहे हैं। जिस प्रकार हमारे सैनिक देश की सीमा के रखवाले हैं, उसी तरह व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के प्रहरी हैं। जिलाध्यक्ष आलोक चौरसिया और जिला महामंत्री योगेंद्र नाथ दूबे ने कहा कि आज भी देश में आजादी के पहले के अंग्रेजों की ओर से बनाए कानून को व्यापारी झेल रहे हैं, जिन्हें बदलने की जरूरत है। इस वजह से व्यापारियों को नौकरशाही की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से लोकप्रिय सरकार की छवि पर भी आंच आ रही है। बैठक को पडरौना, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर के पदाधिकारियों और सराफ ा मंडल के अध्यक्ष पंकज गोयल तथा लखनऊ से आए रिपन अग्रवाल, अश्वनी वर्मा, पुरुषोत्तम, कन्हैया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजेश तुलस्यान, रोहित बंका, महेश वर्मा, राजेश अग्रवाल, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रकाश गौतम, पदम जैन, लाल बहादुर, विनोद गुप्ता, लालबाबू वर्मा, गिरधारी अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें