यूपी के सभी केंद्र
आज रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी बहनें
- सुबह छह बजे नि:शुल्क यात्रा का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
- रात 12 बजे तक साधारण, एसी सभी बसों में मिलेगी सुविधा
गोरखपुर। रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बहनों को तोहफा दिया है। 26 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज की सभी तरह की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं का किराया नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री सुबह छह बजे गोरखनाथ मंदिर परिसर से नि:शुल्क यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के लिए यह छूट दी गई है। परिवहन निगम की सभी बसें 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक हर महिला यात्री को नि:शुल्क यात्रा कराएगी। इस संबंध में सभी चालकों, परिचालकाें को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी महिला यात्री को कोई दिक्कत न हो इसलिए विभाग के अधिकारी भी बसों पर नजर रखेंगे।