गोरखपुर। प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविवार को रीजनल स्टेडियम में गोरखपुर मंडल की टीम चयनित की गई। फिजिकल और गेम के आधार पर विभिन्न बाधाओं को पार कर 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। हॉकी के लिए जहां 35 महिला खिलाड़ियों ने ट्रॉयल दिया तो वहीं एथलेटिक्स में 50 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन झांसी में 24-26 अक्टूबर तक होगा। इसके लिए गोरखपुर मंडल से शताक्षी पांडेय, सुरभि निषाद, काजल पाठक, स्तुति वर्मा, निवेदिता पाठक, स्वाति शर्मा, लक्की निषाद, आंचल पटेल, कामिनी त्रिपाठी, प्रतिभा गौड़, कुसुम शुक्ला, अंतिमा यादव, दीपमाला मिश्रा, सुप्रिया सिंह, निधि शर्मा, कुमकुम पासवान का चयन हुआ है। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी शालिनी विश्वकर्मा को दी गई है। वहीं 24 -25 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेशीय एथलेटिक्स के लिए गोरखपुर मंडल से निधि राय, छाया चौहान, नीतू कुशवाहा, रागिनी सिंह, रीमा भारती, नाजिया मिर्जा, राधा गौड़, शिखा गुप्ता, दिव्या चौधरी, अनिता साहनी, कामिनी गौड़, फरहनी, नेहा साहनी, रागिनी, शाहिना खातून शामिल हैं। टीम मैनेजर अशोक शाही होंगे।