फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीवाली पर जगमगाएगा ‘कमल’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा ने निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को बैठक कर तय किया गया कि 13 से 15 अक्टूबर तक विकास संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर वार्ड में कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक लोगों तक पहुंचाएंगे। छोटी दीपावली के दिन कमल के फूल की रंगोली बनाकर उस पर दीपक जलाकर हर नगर पंचायत को जगमगाया जाएगा।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक ने कहा कि भाजपा ने एक नारा दिया है ‘चलो विकास का दीप जलाएं, अपने नगर में भाजपा लाएं’। इस नारे के साथ कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे। उन्हें बताएंगे कि जबसे भाजपा की सरकार आई है, प्रदेश में अमन-चैन कायम हुआ है। सरकार समाज के हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। 18 को छोटी दीपावली का दिन विकास ज्योति उत्सव रूप में मनाया जाएगा। सभी नगर निकायों में शाम 6 बजे कमल के फूल की रंगोली बनाकर उस पर दीप जलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निकाय चुनाव प्रभारी मारकंडेय शाही ने कहा कि भाजपा सभी नगर पंचायतों को जीते, इसके लिए सभी नगर पंचायतों में 9 से 12 तक बैठक कर चुनावी रणनीति बनेगी। इसमें विकास संपर्क अभियान एवं विकास ज्योति उत्सव कार्यक्रमों को सफल बनाने की योजना बनाई जाएगी। विजय बहादुर दुबे ने कहा कि सभी नगर पंचायतों को जीतना जिला इकाई का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बैठक में विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, कमलेश पटेल, रामप्रताप सिंह, छोटेलाल मौर्य, श्यानारायण दुबे, मनोज शुक्ला, राजेश निषाद, युद्धिष्ठिर सिंह, डॉ. आरडी सिंह, सत्यम साहनी, मिथिलेश मल्ल, केएम मझवार, समरजीत पासवान, रामेश्वर कश्यप, जगदीश चौरसिया, राजकुमार व्यास सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें