फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से कटा यूपी के मुख्य शहरों का संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
राप्ती, रोहिन और आमी नदी की बाढ़ ने गोरखपुर का सीधा संपर्क यूपी के मुख्य शहरों से काट दिया है। लखनऊ जाने का सीधा संपर्क मार्ग बंद है। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बड़े वाहनों का आवागमन बाधित है। गोरखपुर से सीधे सोनौली, फिर नेपाल जाने का सीधा रास्ता भी बंद हो गया है।
जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। पहले रोहिन नदी ने तबाही मचाई और तमाम क्षेत्रों को जलमग्न कर दिया। नदी का पानी गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ पहुंचा। मुख्य मार्ग पर ही चार फीट पानी लगा है। इस कारण रोडवेज बस सहित सभी छोटे, बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। अब गोरखपुर से महराजगंज और सोनौली जाने का कोई सीधा संपर्क मार्ग नहीं है। संतकबीर नगर होकर इन जिलों तक जाया जा सकता है। राप्ती नदी का जलस्तर खतरनाक स्थिति को पार कर चुका है। नौसड़ के पास इसका पानी रिसकर सड़क पर आ गया। इस कारण सड़क तीन दिनों से बंद है। यही सड़क गोरखपुर से लखनऊ को सीधे जोड़ती है। अब वाहनों को नौसड़ से बाघागाड़ा के पास नेशनल हाइवे पर चढ़ाकर निकाला जा रहा है। यदि राप्ती और आमी नदी का कहर बढ़ा तो इस सड़क का आवागमन भी बाधित होगा।
विज्ञापन

अब गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग बंद होने से दिक्कत और बढ़ गई है। इसी रास्ते से होकर मऊ और आजमगढ़ भी जाया जाता है। अब इन जिलों तक पहुंचने के लिए गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के परियोजना प्रबंधक एपी कुशवाहा ने बताया कि कौड़ीराम के पास आमी नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरफ्लो की स्थिति में है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग से छोटे, बड़े वाहनों का आवागमन बंद किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग का संचालन फिर कब शुरू होगा, इस पर अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है। वाहनों का संचालन जिला प्रशासन ने बंद कराया है। अब गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए नेशनल हाइवे ही बचा है। वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो बड़े वाहन जहां हैं, वहीं फंसे हैं। नेशनल हाइवे पर लोड बढ़ने का आंकड़ा महीने के अंत तक आएगा, फिर पता चलेगा कि दूसरे रूट की गाड़ियों का बोझ कितना बढ़ेगा। फिलहाल, सड़क परिवहन सेवा प्रभावित है।
विज्ञापन



सड़क के आसपास की जमीन दलदल
वाराणसी रूट के कौड़ीराम-कसियार के पास सड़क धंसने की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग और सिंचाई विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की पड़ताल के हाइवे से वाहनों के संचालन को गंभीर बताया गया। बाढ़ के पानी की वजह से सड़क धंसी और आसपास के जमीन दलदल हो गई। इससे दरार देखने को मिली। इस पर मिट्टी और गिट्टी डालकर पटवाया गया। आसपास के लोग भी सड़क को बचाने की मुहिम में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें