फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती स्थल से गैरहाजिर रहने पर 36 डॉक्टर होंगे बर्खास्त, लापरवाह आशा कार्यकर्ता पर भी कार्रवाई

Thu, 05 Sep 2019 07:12 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : shutterstock
विज्ञापन
सूबे के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण देवेश चतुर्वेदी ने मंडल के 36 डॉक्टरों के बर्खास्तगी के निर्देश दिए हैं। इसमें बस्ती के 15, जबकि सिद्धार्थनगर के 21 डॉक्टर शामिल हैं। ये डॉक्टर तैनाती के समय से ही अनुपस्थित हैं। इनके स्थान पर नए डॉक्टर भर्ती किए जाएंगे। प्रमुख सचिव ने बस्ती में 70 निष्क्रिय आशा को न हटाने पर सीएमओ को चेताया।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि आठ माह से ये आशा कार्यकर्ता योजनाओं के प्रति लापरवाही बरत रही हैं, मगर इन्हें अब तक हटाया क्यों नहीं गया, जबकि मिशन निदेशक का स्पष्ट निर्देश है ऐसे लापरवाह कर्मियों को तत्काल हटाया जाए। इन्हें हटाकर नई भर्ती का निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव चिकित्सा और परिवार कल्याण बुधवार को आयुक्त सभागार में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बेहतर प्रगति पर एडी हेल्थ डॉ. रंगजी दूबे सहित पूरी टीम का उत्साह वर्धन किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में शिक्षा विभाग की विशेष भूमिका है। शिक्षक यदि छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति सजग कर दें तो आने वाले कुछ समय में अभियान चलाने की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। 
विज्ञापन


आयुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि जेई/एईएस फैलने का यही समय है। संचारी रोग नियंत्रण, पोषण माह संचालित किया जा रहा है। यह विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे गुणवत्ता पूर्वक अभियान संचालित करें। संचालन अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रंगजी द्विवेदी ने किया। बताया कि मंडल में नए एंबुलेंस आ रही हैं।

इस मौके पर डीएम माला श्रीवास्तव, सीडीओ अरविंद पांडेय, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र, स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशु पालन, शिक्षा, दिव्यांग आदि विभागों के मंडलीय व तीनों जिलों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य देवेश चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने दवा वितरण केंद्र, इमरजेन्सी, जेई/एईएस ट्रीटमेंट, एनआरसी, वार्डों का निरीक्षण किया। नए ओटी पर भी एक नजर डाली।

इसे जल्द हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर आयुक्त अनिल कुमार सागर, डीएम माला श्रीवास्तव, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रंगजी द्विवेदी, सीएमओं डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी डॉ. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें