फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रणविजय दुबे को ब्रेन हैमरेज, हालत गंभीर

Wed, 26 Dec 2018 11:13 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डॉ. रणविजय दुबे
विज्ञापन
गोरखपुर। स्पाइस जेट की फ्लाइट से बुधवार को दिल्ली से पत्नी के साथ आए डॉ. रणविजय दुबे को गोरखपुर एयरपोर्ट पर ब्रेन हैमरेज का अटैक हुआ। एयरपोर्ट पर बेहोश हो जाने के बाद उनकी एमआरआई जांच कराई गई थी। यह खबर फैलते ही आईएमए के पदाधिकारियों समेत शहर के कई डॉक्टर जुट गए। लोगों ने एयर एंबुलेंस के लिए अपोलो हॉस्पिटल से संपर्क किया। शाम को उन्हें दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉ. रणविजय दुबे शहर के जानेमाने न्यूरो सर्जन हैं। वह एक कांफ्रेंस में शिरकत करने पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। वहां से लौटते वक्त गोरखपुर एयरपोर्ट पर उनकी तबियत बिगड़ गई। यहां से उन्हें राव एमआरआई सेंटर लाया गया। सिटी स्कैन और एमआरआई जांच की गई। ब्रेन हैमरेज सामने आने पर उन्हें पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो हॉस्पिटल लाया गया। डॉ. रवि राय, डॉ. आरके मल्ल, और डॉ. अजय सिंह ने उनका इलाज शुरू किया।

सूत्रों के मुताबिक क्लाटिंग रुक गई थी। लेकिन डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। अपोलो हॉस्पिटल से एयर एंबुलेंस के लिए संपर्क किया गया। सवा पांच बजे शाम को एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया। उनके साथ डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल और उनकी पत्नी भी गई हैं। सूचना पर आईएमए के पदाधिकारी डॉ. डीके सिंह एवं डॉ. आरपी शुक्ल के साथ कई डॉक्टर राजवंशी न्यूरो हॉस्पिटल पर पहुंचे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. आरपी शुक्ल, डॉ. डीके सिंह, डॉ. बबिता शुक्ला आदि ने डॉ. रणविजय दुबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें