फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीना मुहाल

Wed, 26 Dec 2018 11:13 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम प्रशासन भले ही सिविल लाइंस प्रथम वार्ड को प्रदेश में चौथा स्थान मिलने अपनी पीठ थपथपा रहा हो, मगर अब भी शहर में कई ऐसे वार्ड हैं जहां सफाई तो दूर बुनियादी सुविधाओं तक का टोटा है। सड़क, नाली, जलभराव, स्ट्रीट लाइटों के अभाव में कॉलोनीवासियों का रहना दूभर हो गया है। हैरत की बात यह है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से परेशान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की तो समस्याओं का फर्जी तरीके से निस्तारण भी दिखा दिया गया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 48 के शक्तिपुरम कॉलोनी में रहने वाले लोग कई बार नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समस्याओं को दूर करने की मांग कर चुके हैं, पर नतीजा सिफर रहा है। थककर कॉलोनी के लोगों ने शिकायत मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर की। लेकिन मौके पर आकर शिकायत का समाधान करने की जगह जिम्मेदारों ने दफ्तर में बैठे-बैठे ही समस्याओं के निस्तारण की फर्जी रिपोर्ट बना दी और इसे मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर भी लगा दिया। कॉलोनी निवासी अनुराग सिंह ने कहा कि पहले तो सिर्फ आश्वासन मिलता था अब धांधली भी की जाने लगी। थककर अमर उजाला के हेल्पलाइन नंबर 7617566160 पर जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें