फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने जनता को गुमराह किया: सांसद

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते सांसद जगदंबिका पाल - फोटो : डीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीनचिट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को कार्यालय से कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर राहुल गांधी को लोक सेवक पद से मुक्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राफेल खरीद मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद और निराधार आरोप सरकार पर लगाकर जनता को गुमराह किया। सुप्रीम कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व नियमों के अनुरूप पाया। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले पर कांग्रेस ने भ्रामक प्रचार किया। जबकि खुद कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में विमान खरीद को अधर में लटकाए रखा था। जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह साबित हो चुका है कि राहुल गांधी ने इस संवेदनशील मामले में गलतबयानी कर अपना राजनीतिक हित साधने की कोशिश की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, दिलीप चतुर्वेदी, दीपक मौर्य, हेमंत कुमार जायसवाल, रामनिवास यादव, केशभान राय, ब्लॉक प्रमुख मनोज मार्या, घनश्याम मिश्रा, रामशंकर यादव, राजेश जायसवाल, शिवनाथ चौधरी, गोविंद माधव, स्वरूपम चौधरी, घनश्याम मिश्र, विजय कुमार, नीरजमणि त्रिपाठी, नरेंद्र प्रसाद, हनुमंत प्रताप सिंह आदि भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें