फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोवंश लदा तेज रफ्तार ट्रक पलटा, कई जानवरों की मौत

Wed, 19 Dec 2018 08:40 AM IST
Priyesh Mishra ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव के समीप देर शाम को गोवंशीय पशुओं से लदा देर कन्टेनर पलट गया। इसमे दबकर कई पशु मर गए। पुलिस की पकड़ में एक तस्कर आया है,जबकि दो मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


गोरखपुर के बड़हलगंज पुलिस चौकी पर संदेह होने पर ट्रक को रोकने की पुलिस ने कोशिश किया। लेकिन सफलता नही मिली। गोरखपुर पुलिस की सूचना पर सक्रिय हुई बरहज पुलिस ने बरहज के कपरवार में बैरिकेटिंग किया तो एक सिपाही को ठोकर मार कर ट्रक आगे निकल गया। 

मईल पुलिस ट्रक का पीछा करने लगी। ट्रक कुंडौली गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटनास्थल पर हियुवा नेता अरुण सिंह के नेतृतित्व कार्यकर्ताओ पहुच गए और करवाई की मांग करने लगे। ट्रक पर U P 70 T 2395 नम्बर अंकित है। ट्रेस करने पर वह बाइक का नम्बर निकला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक के साथ एक लग्जरी गाड़ी भी पीछे चल रही थी जो तस्करों की थी। फिलहाल देर रात तक ट्रक में दबे जानवरो को पुलिस निकालने में जुटी थी। एसओ ने बताया कि एक तस्कर पकड़ा गया है,मेहरोना के रास्ते बिहार जानवरो को लेकर जा रहे थे।छानबीन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें