फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया की शादी का खर्च उठाएंगे शहर के ‘जिंदादिल’

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
गोरखपुर। बेटी की शादी के लिए किडनी बेचने को तैयार बिछिया की वीना श्रीवास्तव की मदद को शहरवासी आगे आए हैं। वीना को आर्थिक सहायता देने के साथ ही उनकी बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाने को भी तैयार हैं। वे न सिर्फ शादी के कपड़े, गहने सहित अन्य सामान की खरीदारी करेेंगे, बल्कि 23 नवंबर को शादी में भी हिस्सा लेंगे। इस नेक पहल से वीना भावुक हो गईं। बोलीं, ‘अमर उजाला’ की ह्दय से आभारी हूं। अब बड़े संकट से बचने की राह मिल गई है।
विज्ञापन

बिछिया की वीना श्रीवास्तव की बेचारगी की खबर ‘बेटी की शादी को किडनी बेचना चाहती हूं’ को पढ़कर शुक्रवार को शहर के कई लोगों का दिल पसीज गया। कायस्थ वाहिनी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी और सिया स्वयंबर डॉट कॉम की निदेशक रेखा श्रीवास्तव के साथ सुबह 10 बजे ही अमर उजाला के सिटी ऑफिस पहुंच गए। साथ ही वीना की मदद की नेक पहल की। इसी बीच पैनेशिया अस्पताल की प्रबंध निदेशक पूनम श्रीवास्तव, उनके पति रतनजीत श्रीवास्तव और देवरिया के सुदीप श्रीवास्तव ने भी संपर्क साधा। इन सबने मिलकर वीना की बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। साथ ही देवरिया बाईपास स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंच गए। इसके बाद मोबाइल फोन पर वीना से संपर्क साधा गया।

उनसे कहा गया कि घर आकर मदद करना चाहते हैं लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं। बोलीं, वहीं आकर मिलती हूं। दो घंटे बाद वीना आईं। उन्होंने जब अपनी व्यथा सुनाई तो सबका दिल पसीज गया। वीना कई बार भावुक भी हुईं। इसके बाद जिंदादिल लोगों ने उन्हें कुछ आर्थिक सहायता दी। साथ ही कहा कि बिटिया की शादी के लिए 21 अक्तूबर को बैठक करेंगे। एक-एक सामान की सूची बनाकर खरीदारी होगी। गहने, कपड़े सहित किसी भी सामान की दिक्कत नहीं आएगी। इस नेक पहल से वीना ने राहत की सांस ली और कहा कि अब शायद किडनी बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पैनेशिया अस्पताल के रतनजीत श्रीवास्तव ने अपनी गाड़ी से वीना को घर छोड़ा और एहसास दिलाया कि वह उनके अपने हैं। किसी तरह की चिंता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें