फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समय से चलेगी पैसेंजर ट्रेनें

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्लेटफार्म पर उन्हें ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेनें समय से आएंगी और रवाना भी होंगी। इसके लिए ट्रेनों की धुलाई का नया शेड्यूल बना है। अधिकतम चार घंटे में ट्रेनें वाशिंग पिट से धुलकर आ जाएंगी। रेल प्रशासन का दावा है कि जल्द धुलकर आने से पैसेंजर ट्रेनों को समय से चलाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से करीब 150 से ज्यादा रेगुलर और स्पेशल, जबकि 27 पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। तीन डेमू भी अलग-अलग रूटों पर जाती हैं। वाशिंग पिट में एक्सप्रेस ट्रेनों की धुलाई प्राथमिकता के तौर पर की जाती है, जबकि पैसेंजर ट्रेनों की धुलाई में ज्यादा वक्त लगता है। ट्रेनें जब देर से चलती हैं तो शेड्यूल बिगड़ जाता है। इससे यात्रियों का मुश्किलें बढ़ जाती हैं। नए शेड्यूल के मुताबिक 12 या इससे कम बोगी वाली पैसेंजर ट्रेनों की धुलाई की अवधि छह से घटाकर चार घंटे कर दी गई है। रेल प्रशासन अब शेड्यूल के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें