फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

Sat, 12 May 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर वकीलों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीएम दफ्तर पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के बैनर तले दीवानी कचहरी में अधिवक्ता एकत्र हुए और फिर डीएम दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने मारे गए अधिवक्ता के परिवार को मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय और मंत्री प्रियानंद सिंह ने बताया कि इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य नहीं किया गया। हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख आर्थिक सहयोग, परिवार के लोगों को सुरक्षा दिए जाने की मांग ज्ञापन के जरिए की गई।

इसी क्रम में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, महामंत्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में भी ज्ञापन सौंपा गया। दीनदयाल त्रिपाठी, सुशील चंद्र साहनी, सच्चिदानंद तिवारी, आलोक नाथ, दिनेश कुमार, अमित कुमार सिंह, राकेश कुमार गिरी, नरेंद्र पांडेय, अंजनी कुमार, राजेश कुमार, अर्जुन कुमार, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें