गोरखपुर। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संगठन (एआईफुक्टो) के आह्वान पर मंगलवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के सदस्यों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग लेकर काली पट्टी बांधकर एडी बिल्डिंग पर धरना किया ।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार वेतनमान लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है। इससे शिक्षकों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों ने सामूहिक तौर पर प्रो. चौहान कमेटी की अनुशंसाओं को सार्वजनिक न करने और शिक्षक संगठनों से छुपाकर जैसे-तैसे लागू करने की सरकार की मंशा को गैर जनतांत्रिक एवं शिक्षकों के साथ धोखाधड़ी करार दिया। शिक्षकों पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में गिरफ्तारी देने का भी निर्णय लिया।
धरने में प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. कमलेश गुप्त, प्रो. हरिशरण, डॉ. आलोक गोयल, प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो. संजय बैजल, डॉ. विमलेश मिश्र, प्रो. चंद्रभूषण अंकुर, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. ध्यानेंद्र नारायण दुबे, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. शोभा गौड़, डॉ. विजय चहल आदि मौजूद थे।