उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कोतवाली बांसी के करही चौराहे पर एनएच 233 पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करही निवासी 28 वर्षीय रोहित उर्फ विश्वनाथ शुक्ला के रूप में की गई है।
सोमवार रात करीब 10 बजे रोहित किसी काम से चौराहे पर जा रहे थे। इसी दौरान बांसी की तरफ से जा रही एक ट्रेलर ने प्राथमिक विद्यालय के पास युवक को कुचल दिया। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ दूर जाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक ट्रेलर को छोड़कर बाग निकला। सूचना पाकर मौके पर डिडई चौकी इंचार्ज भानू प्रताप सिंह पहुंचे और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। उन्होंने घटना की सूचना बांसी कोतवाली को दी।
कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।