फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 वर्ष बाद हुए नियमित, चेहरे पर दिखी खुशी

Sat, 18 Mar 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर न‌िगम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर निगम ने 265 दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। 26 वर्षों से शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे इन कर्मचारियों ने लंबी लड़ाई के बाद नियुक्ति पत्र हासिल किए। 14 फरवरी 2017 से इन्हें अब 18 हजार से 56,900 रुपये तक के मासिक वेतन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सबसे पुराने कर्मचारियों में राज कुमार एक जुलाई 1991 में दैनिक वेतन पर नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी नियुक्त हुए थे। उनके मुताबिक बढ़ा हुआ वेतन मिलने पर परिवार की कई मुश्किलों का समाधान हो सकेगा। इसी तरह से दिलचंद, सुनील कुमार, जयकरन, रामसूरत और अरविंद के चेहरे पर भी नियमित होने की खुशी साफ झलक रही थी।

शासन की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मचारी 14 फरवरी 2017 से विनियमित किए गए हैं। उनका वेतन मैट्रिक्स 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक निर्धारित किया गया है। शासनादेश में यह भी साफ शब्दों में लिखा गया है कि कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति समय-समय पर अनुमन्य महंगाई एवं अन्य भत्ते आदि देय होंगे। शुक्रवार को 265 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें