फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से करार को बेकरार गोरखपुर के 26 उद्योगपति

Wed, 21 Feb 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए 26 उद्यमी आगे आए हैं। बुधवार से लखनऊ में शुरू हो रहे इन्वेस्टर्स समिट में सरकार से करार के लिए इन उद्यमियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। नए उद्यमों की स्थापना के लिए 1463.74 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। गुलरिहा बाजार के टेराकोटा शिल्पकार दीप नारायण और राममूर्ति समिट में अपनी शिल्पकारी का डेमो देंगे। 
विज्ञापन


इनमें क्रेजी ब्रेड (बेकरी एंड कन्फेक्शनरी), एसडी पॉलीटेक (पॉलिस्टर स्टेबल फाइबर एंड स्पन यार्न), एसडी इंटरनेशनल (रिजिड प्लास्टिक पैकेजिंग इंडस्ट्रीज), मोदी केमिकल्स (केमिकल्स एंड गैस इंडस्ट्रीज), सर्वोत्तम फीड प्रोडक्ट्स (कैटल फीड्स), गोरखपुर रिर्सोसेज लिमिटेड (राइस ब्रैन ऑयल), शुद्ध प्लस (सेनेटरी नैपकिन्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स), अंकुर उद्योग (इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट एंड कैपटिव पॉवर प्लांट), नारायणी लैमिनेट्स (प्लास्टिक शीट लैमिनेट्स), महावीर जूट मिल्स, गैलेंट इस्पात, शिवम इंडस्ट्रीज (ट्रांसफॉर्मर इंडस्ट्रीज), समानी बिल्डिंग प्रोड्क्टस, श्रीलक्ष्मी जी एग्रो (ऑयल सीड्स प्रोसेसिंग), इस्टर्न डोर्स (माइका लैमिनेशन), एहसान एग्रो, श्री सिद्धेश्वर उद्योग (पेपर कप एंड टेबलवेयर), सूर्या उद्योग (डिस्पोजल प्लास्टिक ग्लास एवं बर्तन), कॉन्टीनेंटल डेवलपर्स (होटल व्यवसाय), डियो इंडस्ट्रीज (कृषि उपकरण), दीवान पैकेजिंग, स्वप्निल फीड्स (कैटल फीड्स), बीएन बालाजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पीवीसी उत्पाद), यूपी पॉवर प्राइवेट लिमिटेड (ट्रांसफार्मर), नोवा फील एंड इंफोटेक (कीटनाशक), जेतूजी एग्रो (दाल मिल) शामिल हैं।
विज्ञापन



जिले में होने वाले करीब 1500 करोड़ के निवेश से एक हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार के रास्ते तैयार होंगे। 
- पूजा श्रीवास्तव,सहायक आयुक्त , जिला उद्योग केंद्र  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें