फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटरल एंट्री से हुए 26 दाखिले, 26 सीटें शेष

Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी में चल रही प्रवेश काउंसिलिंग के तीसरे दिन लेटरल एंट्री के तहत डिप्लोमा होल्डर्स 26 अभ्यर्थियों का बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश हुआ। इसे लेकर लेटरल एंट्री में दो दिन में अब तक 133 प्रवेश हो चुके हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. एसके श्रीवास्तव के मुताबिक लेटरल एंट्री की अब महज 26 सीटें शेष हैं। जिनके लिए काउंसिलंग प्रक्रिया की संभावित तिथि 4-5 जून निर्धारित है।
विज्ञापन


डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को लेटरल एंट्री के तहत डिप्लोमा होल्डर्स प्रवेश परीक्षा में 251 से 400 जनरल रैंक के अलावा ओबीसी एएफ जनरल रैंक 401 से 425 के, ओबीसी एफएफ के जनरल रैंक 401 से 713 के, ओबीसी एचसी के जनरल रैंक 401 से 582 के, एससी जीएल के जनरल रैंक 401 से 643 के, एससी एचसी के सभी जनरल रैंक के , एससी एएफ के जनरल रैंक 401 से 1110 के, एसटी के जनरल रैंक 401 से 542 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।  जिसके तहत 42 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए आए। इनमें से प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद 26 को एडमिशन लेटर दिया गया।

प्रवेश समन्वयक ने बताया कि शनिवार से बीटेक प्रथम वर्ष की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहले दिन जनरल रैंक एक से 400 तक सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


शुरू हुई यूपी एसईई की काउंसिलिंग
शुक्रवार से सूबे के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन शहर के अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया। शनिवार से डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। डाक्यूमेट वेरीफिकेशन के शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां जाकर अभ्यर्थी अपनी काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ये केंद्र है, आईटीएम गीडा, केआईपीएम गीडा और बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी गीडा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें