फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के बैंकों को मिले करीब 250 करोड़ 

Sat, 03 Dec 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बैंक में रुपये लेने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बैंक खाताधारकों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रिजर्व बैंक से करेंसी मिलने से बैंकों और एटीएम में स्थिति कुछ ठीक रही। शुक्रवार को स्टेट बैंक समेत अन्य सभी बैंकों को करीब 250 करोड़ रुपये मिलने की वजह से अब कुछ दिन स्थिति बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा को करीब 60 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा शुक्रवार को एसबीआई, यूनियन बैंक, पूर्वांचल बैंक समेत कुछ अन्य बैंकों को करीब 240 करोड़ रुपये मिल गए। इनमें स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, पूर्वांचल बैंक समेत कुछ निजी बैंक हैं। इस वजह से शुक्रवार को राहत रही। हालांकि लोगों को बैंकों और एटीएम पर लंबी-लंबी कतार लगानी पड़ी। वेतनभोगी कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अधिकांश कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित लिमिट का भी फायदा नहीं मिल सका। शुक्रवार को भी एसबीआई, एचडीएफसी के एटीएम का ही लोगों को सहारा मिला। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार को बैंकों की और रविवार को एटीएम की स्थिति बेहतर रहेगी। हालांकि शुक्रवार को आरबीआई से दोपहर बाद करेंसी आने से अन्य बैंकों जैसे पीएनबी, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य बैंकों के अधिकांश खाताधारकों को निराश लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र की एसबीआई शाखाओं को मिले 135 करोड़ लीड बैंक मैनेजर राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्टेट बैंक को 140 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें से सिर्फ पांच करोड़ रुपये मुख्य शाखा के लिए हैं बाकी सारी रकम ग्रामीण इलाकों के लिए है। 135 करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। 
विज्ञापन
बाजार से बैंकों में वापस आने लगा कैश बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को 20 करोड़ रुपये मिलने से शुक्रवार को बैंकों और एटीएम की स्थिति ठीक रही, लेकिन इसकी अब दूसरी वजह भी है। बाजार से पैसा बैंकों में आने लगा है। बृहस्पतिवार को तो हमारी अधिकांश शाखाओं में 5 से 7 लाख रुपये आए। कुछ शाखाओं में तो यह रकम 10 लाख रुपये से ऊपर रही। उम्मीद है कि सात दिसंबर के बाद स्थिति में काफी सुधार हो जाएगा, क्योंकि सात दिसंबर तक करीब-करीब सभी वेतनभोगी कर्मचारियों के अलावा पेंशनधारकों को भुगतान कर दिया जाएगा। आरबीआई के दो दिन बंद होने से होगी दिक्कत पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर पीके गांगुली ने बताय कि शनिवार और रविवार को दो दिन आरबीआई बंद होने की वजह हमें थोड़ी दिक्कत होगी। बृहस्पतिवार को आरबीआई से मिले 20 करोड़ रुपयों से शुक्रवार को बैंकों की स्थिति अच्छी रही, लेकिन शाम तक करीब-करीब सभी शाखाओं में करेंसी बस थोड़ी बहुत ही बचे रहने की संभावना है।   
ब्रांचों मेें जल्द करेंसी पहुंचने का हो रहा है फायदा बैंक के अधिकारियों का कहना है कि करेंसी लाने में आर्मी की मदद लिए जाने के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। आर्मी की मदद से आरबीआई की विभिन्न करेंसी चेस्ट को कम समय में करेंसी उपलब्ध हो जा रही है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि इस वजह से अब आरबीआई से करेंसी मिलने की रफ्तार और मात्रा दोनों बढ़ गई है। ऐसे में बैंकों और एटीएम पर लगने वाली भीड़ में जल्द ही कमी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें