फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम का नाम लेने पर जेल में डालने वालों को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब मिलेगा : मोदी

Mon, 13 May 2019 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कुशीनगर/देवरिया। गोरखपुर मंडल की पांच लोकसभा सीटों की विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विपक्ष को घेरा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए कहा कि राम का नाम लेने पर लोगों को जेल में डालने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब मिलेगा। देश की जनता मजबूत और ईमानदार सरकार चुनने के लिए मतदान कर रही है। आपका हर वोट मोदी के खाते में जाएगा। कुशीनगर के कप्तानगंज में कनोडिया इंटर कॉलेज मैदान में बसपा के लिए कहा कि जब गेस्ट हाउस कांड हुआ था, तब देश की जनता को पीड़ा हुई थी। अब राजस्थान के अलवर में दलित बेटी पर अत्याचार हुआ तो बहनजी बयानबाजी कर रही हैं। इस चौकीदार ने बलात्कार में फांसी की सजा का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

तेज धूप और तपिश के बीच देवरिया के सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर में प्रधानमंत्री के निशाने पर सपा बसपा और कांग्रेस रहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंक से निपटना बुआ- बबुआ के वश में नहीं है। कांग्रेस चाहती है कि देशद्रोह का कानून खत्म हो और सैनिकों के विशेष अधिकार वापस लिए जाएं। जवानों को पत्थर मारने वाले मौज करें। जवान कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाते रहें।

मेरी जाति गरीबी: मोदी

प्रधानमंत्री ने दोनों रैलियों में कहा कि पांचवें और छठवें चरण के चुनाव के दौरान महामिलावटी लोग मेरी जाति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। विकास कार्यों और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी ने जाति की राजनीति कभी नहीं की है। अति पिछड़ी जाति से हूं लेकिन हिंदुस्तान को अगड़ा बनाने में लगा हूं। मेरी एक ही जाति और एक ही पहचान है गरीबी। गरीबी को करीब से देखा है। देश की जनता को गरीबी से बाहर निकालने के लिए कठिन परिश्रम कर रहा हूं।

बुआ-बबुआ से ज्यादा समय सत्ता में रहा, फिर भी अकूत संपत्ति नहीं

प्रधानमंत्री ने अखिलेश यादव और मायावती पर ताबड़तोड़ हमले किए। कहा कि बुआ-बबुआ से ज्यादा समय तक सत्ता में रहा हूं, फिर भी अकूत संपत्ति नहीं है। मेरे या फिर परिवार के पास आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ी नहीं है। बुआ-बबुआ को यूपी की जनता ने मौका दिया था। तब सेवा के बजाय संपत्ति बनाना उचित समझा गया। उन्होंने रिश्तेदारों तक को अरबपति, खरबपति बना दिया। क्या ये गरीबों की सेवा है। ये गरीबों के साथ मजाक है, धोखा है। जिन गरीबों ने उन्हें सत्ता दी, उन्हीं को इन्होंने लूट लिया। ये निर्दयी हो गए। अहंकार से ऊपर चले गए। गरीब इसलिए गरीब रह गए क्योंकि वे गरीबों को बदतर बनाकर खुद आगे बढ़ते चले गए। ऐसे लोग अब गरीबों से सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। मेरी स्थिति यह है कि 20-25 साल बाद जब कमजोर पड़ जाऊंगा तो मुझे अपने लिए किराए का कमरा ढूंढना पड़ेगा, मैं ऐसी जिंदगी जी रहा हूं। अब महामिलावट करके जाति-पाति की राजनीति करने लगे हैं। इसका जवाब जनता जरूर देगी। छह चरणों के मतदान के बाद विपक्ष चारों खाने चित है। 23 मई को एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। जनता का बड़ा आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें