गोरखपुर। रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से रविवार को (75003, 75004) गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू, (55044) नौतनवां-गोरखपुर सवारी गाड़ी, (55064, 55065) डालीगंज-सीतापुर-लखनऊ सवारी गाड़ी, (75002) गोंडा-गोरखपुर डेमू एवं (75014, 75015) नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवा डेमू का गाड़ी का संचालन निरस्त कर दिया। इसके अलावा गोरखपुर से चलने वाली (15069) गोरखपुर-बादशाहनगर एक्सप्रेस को गोंडा तक ही चलाया गया। ट्रेन गोंडा-बादशाहनगर के बीच निरस्त रही।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।