फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में जल सत्याग्रह किया

Sun, 14 Oct 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
अर्थी बाबा ने जल सत्याग्रह किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजसेवी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने रविवार को राजघाट स्थित श्मशान घाट पर राप्ती नदी में जल सत्याग्रह किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में मंत्री और अधिकारियों की मिलीभगत से धांधली होने का आरोप लगाकर जिम्मेदारों पर केस दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


अर्थी बाबा ने कहा कि यह सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। इसमें कई मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल हैं। सरकार उन पर केस दर्ज कर, उन्हें जेल भेजे और उनको बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण कुछ अभ्यर्थियों ने आत्महत्या भी की है। लिहाजा सरकार दोषियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती को निरस्त कर पुन: पुराने आवेदन पर नई भर्ती की जाए। जल सत्याग्रह सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें