फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज

Fri, 14 Sep 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएवीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को होगा। अध्यक्ष, मंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। देर शाम परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उपाध्यक्ष और कक्षा प्रतिनिधि निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. श्रीशमणि त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। करीब 1200 विद्यार्थी मतदान करेंगे। विद्यार्थी कॉलेज के दक्षिणी द्वार से प्रवेश करेंगे और उसी रास्ते वापस जाएंगे। बिना परिचय पत्र और ड्रेस के किसी भी विद्यार्थी को मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई भी प्रत्याशी अपने साथ बाहरी व्यक्ति को लाएगा तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी या उसका एक प्रतिनिधि ही रहेगा। मतगणना के बाद शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। साथ ही विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें