फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल भी बंद रहेगा विश्वविद्यालय

Fri, 14 Sep 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की नाराजगी देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 और 15 सितंबर को भी बंदी का फैसला लिया है। 16 सितंबर को रविवार है, ऐसे में अब विश्वविद्यालय 17 सितंबर को खुलेगा। कुलसचिव ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार व शनिवार को विश्वविद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को परिसर में छात्रसंघ के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट और विधि विभाग के तीन शिक्षकों के साथ बदसलूकी के बाद सलाहकार समिति ने चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद 12 व 13 सितंबर को विश्वविद्यालय बंद कर दिया गया था। इस बीच छात्रों का गुट अलग-अलग धरना दे रहा है।

प्रत्याशियों ने चुनाव स्थगन का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने के विरोध में गुरुवार को महामंत्री पद के प्रत्याशी मनीष ओझा ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद को सौंपा। उनका कहना था कि पर्चा दाखिले के बाद चुनाव टालना गलत निर्णय है। दो गुटों के बीच मारपीट की वजह से चुनाव स्थगित करने को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। लिहाजा तत्काल चुनाव कराया जाए। इस दौरान नितेश शुल्क, अतुल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह और अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

चुनाव टालना लोकतंत्र की हत्या : प्रिंस

गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी प्रिंस सिंह कुलपति को ज्ञापन सौंपने गए पर मुलाकात नहीं हो सकी। प्रिंस ने कहा कि चुनाव नहीं हुआ तो सभी छात्र आंदोलन को विवश होंगे। छात्रसंघ लोकतंत्र का हिस्सा है। चुनाव न कराना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि हार की आशंका में कुछ लोगों ने प्रशासन के बल पर चुनाव स्थगित करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें