बिजली विभाग के निजीकरण के सरकार के फैसले के विरोध में 13 दिन से बंद चल रहे बिल काउंटर सोमवार को कुछ घंटे के लिए खोले गए। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिल जमा किए गए लेकिन पूर्व सूचना नहीं होने से कुछ उपभोक्ता ही काउंटर तक पहुंच सके । दो बजे के बाद कर्मचारी फिर कार्य बहिष्कार पर चले गए।
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के सचिव बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि निजीकरण से सबसे ज्यादा घाटा उपभोक्ताओं को ही होगा। इस दौरान कुलदीप श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, बृजेश त्रिपाठी, एसडीओ पुनीत निगम, अभिषेक सिंह, प्रद्युम्न सिंह, निजी मिश्रा, कृष्णमोहन यादव, शशि कपूर, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ।
सुबह दस से दो बजे तक जमा करा सकेंगे बिल
विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते करीब दो हफ्तों से बिल जमा कराने के लिए परेशान हो रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। संघर्ष समिति के सचिव बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शन से उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिलिंग काउंटर खोलने का फैसला लिया गया है।
डीएम को दिया ज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के करीब पचास सदस्यों ने सोमवार को भी मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। दोपहर चार बजे के समिति के सदस्य डीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर प्रमुख मांगों के निस्तारण की अपील की।