फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली प्रकरण : अब निर्वाचन आयोग ने शुरू की जांच

Mon, 02 Apr 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
गोरखपुर सदर सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होने के मामले की अब निर्वाचन आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन अपने स्तर से जांच करा चुका है। इस मामले में लेखपाल हरिलाल को निलंबित करने के साथ ही शिप्रा मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा चुकी है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में घंटों इस मामले की पड़ताल की। इस दौरान एसडीएम सहजनवां और संबंधित बीएलओ समेत कई लोगों से पूछताछ होने की भी सूचना है।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ अफसर भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। हालांकि प्रशासनिक अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। एसडीएम सहजनवां का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी जांच की जानकारी नहीं है। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपने परिवार के साथ घूमने आए थे। बीएलओ क्यों बुलाई गईं थी, के सवाल को भी उन्होंने टाल दिया।
विज्ञापन


तत्कालीन जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने तो पत्रकार वार्ता के दौरान सीधे तौर पर इसके लिए सहजनवां विधानसभा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी एसडीएम को दोषी ठहराते हुए जल्द कार्रवाई करने की बात कहीं थी। उनका कहना था कि वोटर लिस्ट में नए वोटरों के नाम दर्ज होने से पहले उसकी जांच करने की जिम्मेदारी एसडीएम की ही होती है। हालांकि बाद में प्रशासन ने सिर्फ लेखपाल पर कार्रवाई कर मामला खत्म कर दिया था।

वोटर पर्ची से हुआ था खुलासा
बीएलओ के पास क्रि केटर विराट कोहली के नाम व फोटो वाली वोटर पर्ची पहुंचने के बाद इस चूक का खुलासा हुआ था। पड़ताल करने पर पता चला कि विधान सभा क्षेत्र 324 के नगर पंचायत सहजनवां की मतदाता सूची के भाग संख्या 153 और मतदाता क्त्रस्मांक 822 पर क्रिकेटर विराट कोहली का नाम दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें