फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भर सकते हैं शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अरसे से खाली पड़े शिक्षकों के 215 पदों को भरने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ddugorakhpuruniversity.in पर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। वेबसाइट पर 18 सितंबर को ही पात्रता से जुड़ी जानकारियां अपलोड की जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर के 140 पद खाली हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 44 और प्रोफेसर के 31 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए एक हफ्ते पहले ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विज्ञापन जारी किया था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 10 बजे से 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वादे के मुताबिक पूर्व में दो बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फीस से छूट प्रदान की है। ऐसे अभ्यर्थियों को पूर्व में जमा की गई फीस की ऑनलाइन जानकारी आवेदन फॉर्म में देनी होगी। इसके बाद ही उन्हें फीस से छूूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें