रतनपुर। नौतनवां ब्लाक में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में गैरहाजिर एडीओ पंचायत समेत कई ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोकते हुए बीडीओ अजय कुमार यादव ने स्पष्टीकरण मांगा है।
रतनपुर स्थित नौतनवां ब्लाक सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक प्रत्येक बुधवार को होती है। बैठक में एडीओ पंचायत रामकृष्ण, एडीओ एसटी वीरेंद्र सिंह, एडीओ एजी आद्या पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी गणेश चंद त्रिपाठी, धर्मेन्द्र तिवारी,संजय पाण्डेय, कौशलेन्द्र कुशवाहा, दिनेश पासवान, पिंगला चौधरी, अवधेश यादव, अजीत आनन्द, बैठक में अनुपस्थित रहे। कार्य में लापरवाही बरतने पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ अजय कुमार यादव ने बताया कि अनुपस्थित होने के कारण कर्मचारियों का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा यदुनंदन यादव ने सूचना दे दी थी, इसलिए इन पर कार्रवाई नहीं हुई।