अमृतसर रेल हादसे की खबर टीवी पर देखने के बाद रात करीब दस बजे दुदही बाजार के रामकुमार जायसवाल के साथ किराना मंडी के कई व्यवसायी स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक श्रीनिवास गुप्ता को लोगों के रेलवे ट्रैक पर खड़े होने की बात बताई। कुछ देर बाद बढ़नी से सीवान जाने वाली 55076 नंबर ट्रेन आने वाली थी।
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, अधीक्षक ने ट्रेन के चालक से मिलकर रेलवे ट्रैक पर भीड़ होने की सूचना दी। इसके बाद ट्रेन के चालक और रेलवे के कुछ कर्मचारी मौका मुआयना करने गए। फिर आगे-आगे लोगों को हटाते सहायक चालक और रेलवे के कर्मचारी चले, उनके पीछे धीमी गति में ट्रेन बढ़ी। सुराजी बाजार पार कराने के बाद ट्रेन अपनी रफ्तार से निकली।