फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मिल रही बिजली कटौती की सूचना

Sun, 22 Jul 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम उपभोक्ताओं को मैसेज भेज कटौती की जानकारी दे रहा है। कुछ ही दिन पहले तकनीकी निदेशक अंशुल अग्रवाल ने इसके निर्देश दिए थे। शनिवार से शहर के कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल पर कटौती से संबंधित संदेश आने शुरू हो गए। कटौती की जानकारी समय रहते मिल जाने से लोग संतुष्ट नजर आए।मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिल पा रहा है जिनका मोबाइल नंबर निगम में पंजीकृत है।
विज्ञापन


बिलिंग काउंटर के कर्मचारियों और मीटर रीडरों को उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर पूछ कर सिस्टम में दर्ज करने को कहा गया है। शनिवार को जगन्नाथपुर के अंकित के मोबाइल पर कटौती की सूचना आने पर उन्हें हैरत हुई। उपकेंद्र जाकर पूछा तो सुविधा के बारे में पता चला। कर्मचारियों ने उन्हें सुविधा के बारे में जानकारी देने के साथ ही इसे उनके आसपास के लोगों को बताने और नंबर दर्ज कराने को कहा।

नए कनेक्शन के लिए कर सकते हैं आवेदन

मुख्य अभियंता ने बताया कि ऊर्जा मित्र एप के माध्यम से कोई भी नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन फार्म भरने के साथ मोबाइल पर कोड मिल जाएगा। इसी आधार पर नंबर को पंजीकृत कराया जा सकेगा। उन्होेंने कहा कि उपभोक्ता उपकेंद्र से संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें