फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधों पर बढ़ रहा पानी का दबाव, सजग रहें

Wed, 04 Jul 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
एडीएम वित्त ने बांसगांव इलाके बांधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। पिछले साल बाढ़ से हुई तबाही के बावजूद सिंचाई समेत अन्य विभागों के अफसर नहीं चेत रहे। बंधों पर राप्ती और कुआनो नदियों के पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है लेकिन अब भी कई खामियां बरकरार हैं। मंगलवार को बांसगांव तहसील क्षेत्र में राप्ती के बंधों के औचक निरीक्षण के दौरान इन खामियों को देखकर एडीएम (फाइनेंस) विधान जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को जल्द बंधों को दुरुस्त करने के साथ ही सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन


एडीएम ने राप्ती से प्रभावित होने वाले बांसगांव तहसील के ग्राम कतरारी, बेला एवं करजहीं का निरीक्षण किया। कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग की जांच का निर्देश दिया। मलाव बांध के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ खंड के सहायक अभियंता सुग्रीव चौधरी को रैट होल और रैन कट भरने के साथ ही लगातार नजर रखने की नसीहत दी। चेताया कि बंधा किसी भी दशा में क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए।

भौवापार बेला बांध नदी बंधे से सिर्फ 10 मीटर दूरी पर बह रही है। नदी का दबाव बंधे के तरफ बना हुआ है। एडीएम ने बाढ़ खंड की ओर से किए जा रहे कार्य में तेजी लाने को कहा। सहायक अभियंता से कहा कि बांध कि सुरक्षा के लिए जरूरी सामग्रियों का 10 जुलाई तक रिजर्व स्टाक करा लें। कतरारी के प्रधान जय हिंद यादव ने शिकायत कि नाव की उपलब्धता बहुत कम है। एडीएम ने डीपीआरओ को जल्द नाव का इंतजाम करने के साथ ही उनका सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बांसगांव में बाढ़ से बचाव के लिए खुले कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें