फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्त्रां में मिली सड़ी सब्जियां, नोटिस

Sun, 15 Oct 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्‍त्रा में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के निरीक्षण में शहर के दो रेस्त्रां में सड़ी सब्जियां मिली। इसे नष्ट कराने के साथ ही वहां के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया। विभाग ने सुधार करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि कुछ दिन बाद दोनों रेस्त्रां का दोबारा निरीक्षण होगा। अगर फिर कमियां मिली तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसीएम पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने पहले बेतियाहाता स्थित सागर रत्ना और फिर सिविल लाइंस स्थित करी ऑन रेस्त्रां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेस्त्रां के किचन में खराब परवल, टमाटर, गाजर, गाजर गोभी और प्याज मिली, जिसे इस्तेमाल के लिए रखा गया था। टीम ने मौके पर ही सभी सब्जियां नष्ट करा दी। एसीएम का कहना है कि सब्जियां खराब हो गई थी, जिसका किसी भी डिश में इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्रियों की जांच निरंतर जारी रहेगा। दुकानों के साथ ही रेस्त्रां और होटल के रसोई घरों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें