फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की परियोजनाओं को मिला 18 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
गोरखपुर मंडल में बाढ़ बचाव परियोजनाओं के लिए शासन की तरफ से 18.42 करोड़ की धनराशि शासन ने रिलीज की है। धन मिलने से बाढ़ बचाव के कार्य समय से हो जाएंगे।
विज्ञापन

विभिन्न नदियों पर बने तटबंधों पर बरसात के समय कटान का खतरा उत्पन्न हो जाता है। इसके बचाव के लिए पिछले साल ही कई परियोजनाएं स्वीकृत की गईं लेकिन धन आवंटित नहीं हुआ। अब शासन ने अलग-अलग परियोजनाओं के लिए धन आवंटित कर दिया गया, जिससे समय से कार्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


इन डिविजनों को मिला धन
बाढ़ खंड गोरखपुर में एक परियोजना के लिए 50 लाख
बाढ़ खंड-2 की सात परियोजना के लिए 6 करोड़
ड्रेनेज खंड गोरखपुर के छह परियोजना के लिए 4.80 करोड़
नेपाल राष्ट्र में तीन परियोजना के लिए 1.82 करोड़
देवरिया जिले में दो परियोजना के लिए 1.82 करोड़
बाढ़ खंड कुशीनगर में छह परियोजना 5.30 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें