फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में तैनात संविदाकर्मियों ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार कर प्राचार्य दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी प्रदर्शन की सूचना पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से मुलाकात की। इसके बाद प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, मगर कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके कारण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज संविदा कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंबुज नाविक एवं उपाध्यक्ष कंचन लता दुबे ने कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर शासन से हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है। कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रदेश व केंद्र सरकार के समझौते के तहत ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों को समायोजित नहीं किया गया और मेडिकल कॉलेज भेजे गए नए कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो कर्मचारी विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें