फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी का पहला दीक्षांत 11 सितंबर को

Sat, 16 Jul 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
पहले दीक्षांत का लोगो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) गठन के तीन वर्ष बाद अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। इसके लिए 11 सितंबर की तारीख तय की गई है। कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि तारीख तय होने के साथ तैयारियों का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाइक दीक्षांत समारोह के मुखिया होंगे, जबकि मुख्य अतिथि के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली के चेयरमैन डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे का नाम फाइनल हुआ है। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। जल्द ही इसे गठित कर जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें